Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 – राजस्थान में जरुरत मंद महिलाओ को अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम योजना 2022 को लागु किया है इस योजना के माध्यम से उन सभी महिलाओ को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा जो किसी कारण वश घर से बाहर काम करने के लिए नहीं जा सकती और जिनकी आर्थिक स्थति ठीक नहीं है उनको सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस योजना को शुरू किया है जिसके लिए पात्र महिलाये आवेदन कर सकती है।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 |
23 फरवरी 2022 को राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने बजट अभिभाषण में राज्य की ऐसी महिलाओं के लिए जो अपने परिवार की आमधनि में अपने परिवार के लिए कुछ कर सके। इसके लिए वित्त वर्ष 2022 – 2023 में राज्य सरकार ने इसके लिए अलग से 100 करोड़ रूपये का बजट तैयार किया है। Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 से राज्य सरकार का उद्देश्य है की राज्य की कम से कम लगभग 20000 से भी अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाये जिस से समाज में ऐसे परिवार जो अपने दैनिक जीवन में संघर्ष कर रहे है उनको थोड़ा बहोत सहारा मिल सके। Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी महिलाये इस योजना का लाभ लेना चाहती है अपने नजदीकी ईमित्र सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती है।
योजना का नाम | राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना |
योजना की घोषणा | 2022 -23 |
वर्ष | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
लाभ | महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/ |
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 का उद्देश्य-
जैसा की आप नाम से ही आईडिया लगा सकते है की Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 यानि घर पे रहकर काम करना इस योजना के जरिये जरुरत मंद महिलाओं को घर पे रह कर ही काम करने के लिए उनकी क्षमता के अनुसार उनके लिए घर पर ही ऐसे काम के लिए ट्रेंड करना। Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 योजना के जरिये महिलाओं को घर पर रहकर ही काम करने के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम योजना 2022 में कौन आवेदन कर सकता है ?
- यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है।
- राजस्थान की मूल निवासी महिलाये ही इस योजना के अप्लाई कर सकती है।
- जिन महिलाओं या लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो। ( जिस दिन आवेदन करे )
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम योजना 2022 के लिए जरुरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर जो वर्तमान में चालू हो
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 के अंदर किये जाने वाले काम –
इस योजना के लिए कई विभागों ने कई तरह के कामों को लेकर अपनी – अपनी गाइडलाइन जारी की है जिनको आप भी अपनी सुविधा अनुसार अप्लाई कर सकती है। जैसे वित्त विभाग, विद्यालय एवं उच्च व तकनीकि शिक्षा और सूचना प्रौधोगिकी, महिला अधिकारिता विभाग, सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग,
कार्मिक विभाग के स्तर से वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से करवाएं जा सकने वाले कार्यों यथा टाईपिंग, डिक्टेशन, डॉक्यूमेंटेशन इत्यादि का चिन्हिकरण कर निर्देश जारी करना आदि।
वित्त विभाग -Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 इस योजना के जरिये महिलाओं को इस विभाग से एकाउंटिंग का काम, डाटा अनैलेसिस का काम , सभी सरकारी विभागों के लिए ऑडिट का काम आदि।
विद्यालय एवं उच्च व तकनीकि शिक्षा –
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 के जरिये विद्यालय एवं उच्च व तकनीकि शिक्षा में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए ड्रेस तैयार करना या फिर स्कूल या हॉस्टल में के बेड शीट आदि की धुलाई या शिलाई का काम करवाना आदि।
सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग –
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 में इस विभाग के जरिये महिलाओं को software designing, data analysis, Web Designing, और कई तरहा के कंटेंट तैयार करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 आवश्यक बिंदु –
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
- महिलाओं को प्रशिक्षित करके उनको उनकी कार्यकुशलता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।
- योजना के माध्यम से वर्क फ्रॉम हॉम–जॉब वर्क से लाभान्वित महिला व इस योजना में काम कर रही महिलाओं की समय – समय पर कार्यकुशलता की जाँचकरना।
- महिलाओं के लिए और अधिक अवसर उपलब्ध करवाना।
Mukhyamantri Work From Home Yojana 2022 आवेदन कैसे करे –
- इस योजना में आप आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी ईमित्र सेवा केंद्र पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
- या फिर आप विभाग की वेबसाइट पे भी आवेदन कर सकते है – https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/
- विभाग की वेबसाइट पे जाने के बाद आपको Current Opportunities में जाके सेक्टर और Opportunities सलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद Opportunities उपलब्ध होने के बाद आपको अप्लाई करना होगा।
- सभी जानकारी आपको अपने डाक्यूमेंट्स के हिसाब से भरते हुए पुरे फॉर्म को भरना होगा।
- सभी जानकारी एक बार पुनः मिला के आप फॉर्म सब्मिट कर सकते है।
Read More….Current affairs 2022 | करंट अफेयर्स LDC, RAS